कोईलवर: अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कोईलवर प्रखंड के अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, लगोरी, रस्साकशी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाज सेवी अमन सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि गोरेलाल यादव विशिष्ट अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।