कोल: कृषि फार्म के पास से पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के कुण्डल व अवैध तमंचा-कारतुस बरामद
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कृषि फार्म के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के कब्जे से दो सोने के कुंडल एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतुस बरामद किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की तथा मंगलवार की शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया।