पाकरटांड: बोकबा गांव में झुमझार महोत्सव 2024 का आयोजन, कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य से दिखाया जलवा
सिमडेगा के बोकबा गांव में दो दिवसीय झूमझार महोत्सव 2024 का रविवार की रात 7:00 बजे समापन हुआ। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से कला संस्कृति योजना के तहत किया गया। जिसमें कई कलाकारों ने उपस्थित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया मौके पर बताया गया कि इसका उद्देश्य कलाकारों का प्रोत्साहन है।