परागपुर: अपर प्रागपुर निवासी सुशील कुमार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जसवां प्रागपुर ब्लॉक के अध्यक्ष नियुक्त।
अपर प्रागपुर निवासी सुशील कुमार को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जसवां प्रागपुर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस बाबत कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने अधिसूचना जारी कर दी । अधिसूचना के मुताबिक यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी ।