भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक Rohit Kumar Singh ने कहा कि बिहार की जनता को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पूरा भरोसा है और इस मामले में दारोगा से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
रोहित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक संवेदनशील नेता हैं, जिनका मन बिहार के लोगों की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा जनता की उम्मीदों के अनुरूप कार्य करते हैं और इसी कारण लोगों का उन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
रोहित सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि संवेदनाओं के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा। अगर तेजस्वी यादव वास्तव में परिवार के दुख में सहभागी हैं तो उन्हें बिलौटी गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए था।
#BharatBhushanTiwari #BharatTiwari #samratchaudhary #RohitkumarSingh #TejashwiYadav #BiharPolitics #BiharNews #Bilauti #yuvachetna #JusticeForBharatBhushan #JudicialInquiry #BiharGovernment #PoliticalNews