हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में हत्या कर फरार कैदी को लेकर पुलिस ने किया लुक आउट नोटिस जारी
हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हत्या करनेवाला सजायफ्ता कैदी शाहिद अंसारी है. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को फरार सजायाफ्ता कैदी का सुराग नहीं मिला है. घटना 12 अगस्त को हुई थी. एसपी ने फरार कैदी शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर लूक आउट नोटिस जारी किया है।