हज़ारीबाग: कोय ग्राम में दो दिनों से गुमशुदा महिला का अपने ही घर के कुंए में मिला शव
रक्षाबंधन भाई- बहनों के पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने का त्यौहार है। लेकिन इस रक्षाबंधन दो भाइयों के कलाई पर एक बहन राखी नहीं बांध सकेगी। पिछले दिनों हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के कोय ग्राम निवासी अवध कुमार राणा की पत्नी सुमन शर्मा दो दिनों तक रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद उनके ही घर के कुंआ से शव बरामद हुआ।