हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ओपीडी ठप रहने से बिना इलाज के लौटे मरीज।
हजारीबाग। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही। कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में राज्यभर में डॉक्टर के साथ जिले के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हड़ताल पर रहे। मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही।