नवाबगंज: NEET-UG 2026: बाराबंकी में 2788 अभ्यर्थियों की परीक्षा, STF-CRPF की निगरानी में तिहरी सुरक्षा व्यवस्था लागू
बाराबंकी में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट-यूजी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 2788 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।