कासगंज: गधेपुर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पीएम के लिए कासगंज भेजा
मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर के बुढाना थाना क्षेत्र के ज्वाला गांव निवासी महैकर (पुत्र मंजूरा) और अमांपुर के आनंदपुर गांव निवासी 17 वर्षीय पूर्णानंद (पुत्र विनोद) के रूप में हुई है। महैकर आनंदपुर के पास बीएसएनएल पाइपलाइन डालने के काम में मजदूरी करता था। वे दोनों अमांपुर कस्बे से डीजल लेकर लौट रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पीएम को भेजा है।