गोरखपुर: लोन दिलाने के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कर रहे थे अवैध लेनदेन
गोरखपुर के चिलुआताल थाना पुलिस ने म्यूल बैंक खाते खुलवाकर अवैध धनराशि के लेनदेन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 20 चेक, पांच चेकबुक, पांच सिम रैपर, दो आधार कार्ड, एक प्रिंटर, दो की-बोर्ड, दो टेलीफोन और एक माउस बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि शेखर द्विवेदी निवासी हीरागंज नारायण