पहाड़ी: पहाड़ी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है
पहाड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक भार भरा हुआ था, जो नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 7बजे मिली जानकारी।