भोगांव: बेवर नगर पंचायत ने अवैध प्लाटिंग पर सख्ती दिखाई, बिना NOC विकसित कॉलोनियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
बेवर नगर पंचायत ने अपनी सीमा में बिना अनुमति के हो रही अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के विकास पर कड़ा रुख अपनाया है। निकाय कार्यालय ने इस संबंध में सख्त निर्देश और चेतावनी जारी की है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकांत भाटिया ने स्पष्ट किया है कि बिना (NOC) के विकसित की जा रही किसी भी प्लाटिंग या कॉलोनी को अवैध माना जाएगा।