महागामा: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर महागामा के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित, केक काटकर मनाया गया
Mahagama, Godda | May 12, 2026 अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रेफरल सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नर्सो ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर हैप्पी नर्स डे व तालिया की गुंज से माहौल उत्साह वर्धन हो गया।