डिंडौरी: भोपाल: केशव सिंह भदौरिया मप्र MPKB के अध्यक्ष नियुक्त, डिंडौरी BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
डिंडौरी के भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जबलपुर संभाग के पूर्व संगठन मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया का मप्र महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के पद पर नियुक्त होने पर साफा पहनाते हुए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी।