Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image
image

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जेलों में 7 दिवसीय योग सप्ताह का शुभारंभ बंदियों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन की दिशा में योग अपनाने का संदेश ---- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त जेलों में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन प्रारंभ किया गया। योग सप्ताह का प्रदेश स्तरीय उद्घाटन नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक विवेक रूसिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला छतरपुर की जिला जेल तथा उपजेल नौगांव, बिजावर एवं लवकुशनगर में योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्दर सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला जेल छतरपुर में सचिव एवं न्यायाधीश श्री विष्णु प्रसाद सोलंकी ने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदीजन पारिवारिक दूरी एवं अन्य कारणों से तनाव और अवसाद का सामना करते हैं। ऐसे में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बंदियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षण सत्र में गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक हरीशचंद्र चौरसिया ने सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, मर्कटासन, मंडूकासन, चक्रासन, उत्तानपादासन, तितली आसन तथा अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन कराए। साथ ही प्रत्येक योगासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ तथा योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, जिला जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार, उपजेलर मनीष त्यागी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल विभाग एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। गायत्री परिवार के श्री राजेन्द्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंदियों ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगो अंकित टी-शर्ट पहनकर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। पूरे सप्ताह चलने वाले इस योग शिविर का उद्देश्य बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। @jansamparkmp #chhatarpur

78 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

"पूछता है प्रश्न साला,यार गोली मार दो" भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा

"पूछता है प्रश्न साला,यार गोली मार दो" भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

छतरपुर: शादी शुदा बच्चों की मां किरण कुशवाहा पति को छोड़ फरीद खान के साथ हुई लापता, पति ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
छतरपुर में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत के अनुसार, शादीशुदा और बच्चों की मां किरण कुशवाहा अपने घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति का आरोप है कि वह फरीद खान नामक व्यक्ति के साथ गई हैं। मामले को लेकर पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश और उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने तक सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं।
#Chhatarpur #MPNews #BreakingNews #ViralNews #BundelkhandNews #HindiNews #NewsUpdate #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #LatestNews #BundeliBhaukaalNews

छतरपुर: शादी शुदा बच्चों की मां किरण कुशवाहा पति को छोड़ फरीद खान के साथ हुई लापता, पति ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार छतरपुर में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत के अनुसार, शादीशुदा और बच्चों की मां किरण कुशवाहा अपने घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति का आरोप है कि वह फरीद खान नामक व्यक्ति के साथ गई हैं। मामले को लेकर पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने तक सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं। #Chhatarpur #MPNews #BreakingNews #ViralNews #BundelkhandNews #HindiNews #NewsUpdate #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #LatestNews #BundeliBhaukaalNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जेलों में 7 दिवसीय योग सप्ताह का शुभारंभ बंदियों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन की दिशा में योग अपनाने का संदेश ---- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त जेलों में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन प्रारंभ किया गया। योग सप्ताह का प्रदेश स्तरीय उद्घाटन नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक विवेक रूसिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला छतरपुर की जिला जेल तथा उपजेल नौगांव, बिजावर एवं लवकुशनगर में योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्दर सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला जेल छतरपुर में सचिव एवं न्यायाधीश श्री विष्णु प्रसाद सोलंकी ने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदीजन पारिवारिक दूरी एवं अन्य कारणों से तनाव और अवसाद का सामना करते हैं। ऐसे में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बंदियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षण सत्र में गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक हरीशचंद्र चौरसिया ने सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, मर्कटासन, मंडूकासन, चक्रासन, उत्तानपादासन, तितली आसन तथा अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन कराए। साथ ही प्रत्येक योगासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ तथा योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, जिला जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार, उपजेलर मनीष त्यागी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल विभाग एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। गायत्री परिवार के श्री राजेन्द्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंदियों ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगो अंकित टी-शर्ट पहनकर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। पूरे सप्ताह चलने वाले इस योग शिविर का उद्देश्य बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। @jansamparkmp #chhatarpur - Chhatarpur News