कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में आबकारी बल ने शहर में गुरुवार रात्रि 8 बजे गश्त के दौरान हागगंज मार्केट, बसस्टैंड और झूला पुल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई में 45 देसी मदिरा प्लेन, 30 गोआ व जीनियस व्हिस्की और 10 बोतल विदेशी मदिरा जप्त की गई। इस दौरान 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए।