बांका: शिवाजी चौक से भागे युवक को पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 14, 2026 बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। रविवार की दोपहर 12 बजे टाउन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि टाइगर मोबाइल गश्ती टीम शिवाजी चौक पर नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखा, जिसे रोकने पर वह भागने लगा।