पीलीभीत: बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा, अधिकारी बिना समाधान के फरार
पीलीभीत के गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं ने गांव में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम आबकारी विभाग की टीम गांव पहुंची थी। टीम ने आंदोलन कर रही महिलाओं को शराब भट्टी हटाने का आश्वासन दिया।