गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बच्चे की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर की अपील
गया पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय साहिल कुमार की तलाश के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। साहिल कुमार, गेवाल बिगहा निवासी है और उसके लापता होने के बाद खोजबीन जारी है। पुलिस ने बच्चे की तस्वीर और विवरण जारी करते हुए कहा है कि जिसके पास भी साहिल के संबंध में कोई जानकारी हो, वह तत्काल रामपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दे।