19 जुलाई को बरेली में IDA की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) के तत्वावधान में इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस (IDA) की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को रोटरी भवन, चौपला रोड, सिविल लाइंस, बरेली में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जिसमें देश के लगभग 20 से 30 छोटे एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर साझा रणनीति तैयार करने, समान विचारधारा वाले दलों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संभावित गठबंधन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद करेंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष बरेली अतीक करम इदरीसी के नेतृत्व में होगी।
बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी राजनीतिक रणनीति की जानकारी साझा की जाएगी।
प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अहमद तथा जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों के बीच समन्वय और रणनीतिक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
#bareillyNewsLive