गम्हरिया: जनगणना 2027: प्रशिक्षण का पहला चरण सम्पन्न, 100 प्रगणक प्रशिक्षित
गम्हरिया में जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण सम्पन्न हो गया, जिसमें 100 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, डिजिटल मैपिंग और मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी दी गई। बीडीओ शाएक आलम ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं पटना से आए पर्यवेक्षकों ने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए।