जमुई: रामदेवसालन में भूत भेज पत्नी की हत्या का आरोप लगा, पड़ोसी ने एक को रॉड व कुल्हाड़ी से मार किया घायल अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 चरका पत्थर थाना क्षेत्र के रामदेव सालन गांव में रविवार को भूत भेजकर पत्नी की हत्या करवाने का आरोप लगाकर एक पड़ोसी ने एक व्यक्ति को लोहे के रॉड व कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान रामदेव सालन गांव निवासी गोवर्धन यादव का 38 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है।