बिलग्राम: ककराखेड़ा कछुआ तालाब का निरीक्षण डीएम अनुनय झा ने किया, सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने बिलग्राम तहसील के ककराखेड़ा गांव स्थित कछुआ तालाब का मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब में फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरा और जलकुंभी के कारण कछुओं व अन्य जलीय जीवों के प्राकृतिक आवास पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का जायजा लिया गया। डीएम ने तालाब की सघन सफाई, जलकुंभी हटाने और आसपास उगी झाड़ियों