कौंच: मालवीय नगर में दहेज उत्पीड़न के मामले में गर्भवती महिला से मारपीट, 4 माह के गर्भ का हुआ गर्भपात, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Konch, Jalaun | Jun 3, 2026 मालवीय नगर कोंच में दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़िता अंगूरी देवी ने बुधवार सुबह 11:30 पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि पति व सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें पेट पर चोट लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे कोंच से उरई रेफर किया गया, जहां चार माह के गर्भ का गर्भपात हो गया।