शाहजहांपुर: निगोही थाना क्षेत्र के झोतपुर गांव में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनो पक्षों ने थाने में दी तहरीर
निगोही थाना क्षेत्र के गांव झोतपुर निवासी नत्थूलाल और राकेश के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दोनो सगे भाई हैं। दोनो भाई जमीन पर अपना अपना हक जता रहे थे। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो ने एक दूसरे पर डंडो से हमला कर दिया। हमले में दोनो मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है ।