शाहजहांपुर: बकरी चरा रहे सिंधौली के युवक ने दबंगो पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से की शिकायत
शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र स्थित कस्बे के रहने वाले रामफूल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह बकरी चरा रहा था। इसी दौरान कस्बे के रहने वाले सुखदेव पुत्र काली चरण विपिन श्री राम आदि ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। पीड़ित ने सपा से रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।