इंदौर: संभागायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, अमानक खाद्य, बीज, कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश
Indore, Indore | Feb 14, 2025 इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न हुई। वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस में संभागायुक्त ने सभी कलेक्टरों से राजस्व अभियान, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, अवैध उत्खनन, सीएम हेल्पलाइन को लेकर निर्देश दिए।