छबड़ा: उपखंड व तहसील मुख्यालय पर राजस्थान पटवार संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13 जनवरी से शुरू
Chhabra, Baran | Jan 12, 2025 राजस्थान पटवार संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13 जनवरी सोमवार से अनवरत जारी रहेगा। प्रदेश स्तरीय आंदोलन के क्रम में 9 सूत्रीय मांगों के क्रम में दिनांक 13 जनवरी 2025 से बारां जिले की समस्त उप शाखा बारां,अंता ,मांगरोल,अटरू,शाहबाद, किशनगंज, छबड़ा, छीपाबड़ौद में संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वही सभी उपखंड/तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।