डुमरी: डुमरी निवासी, गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार महतो का अधजला शव मिला
Dumri, Giridih | Feb 21, 2026 डुमरी-फुसरो मार्ग पर खाखी गांव के पास जंगली झाड़ियों में शनिवार की सुबह राकेश कुमार महतो का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल और निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस द्वारा विधिवत अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी। हत्या की आशंका के साथ जांच जारी है।