भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला कार्यालय में सोमवार को भाजयुमो द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण प्रदीप प्रज्वलित करके किया गया।जिला अध्यक्ष ने सभागार में उपस्थित युवाओं से कहा जीवन में लक्ष्य को एकाग्र मन से निरंतर परिश्रम करे।