बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के अमदहा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अंजुली ने अपने देवर अंकित पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर आए दिन उससे झगड़ा करता है और जेवर की मांग को लेकर विवाद करता रहता है।