डुमरा: होमगार्ड जवानों की समस्याओं पर विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने दिखाई गंभीरता, अधिकारियों से की बात
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने अपने आवासीय कार्यालय में सदर अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जवानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।