महोबा: बिजरारी मौजा में पुश्तैनी जमीन पर अवैध दीवार निर्माण का आरोप, किसान ने लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 किसान सुरेश सिंह डीएम कार्यालय पहुंचे। महोबकंठ थाना क्षेत्र के कुनाटा गांव निवासी सुरेश का आरोप है कि स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान ठेकेदार उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन दीवार बना रहा है। शिकायत के बावजूद काम नहीं रुका। पीड़ित ने डीएम से निर्माण कार्य रुकवाकर जमीन की पैमाइश और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।