धौलपुर: धौलपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली आधुनिक हाईवे पेट्रोलिंग और रेस्क्यू व्हीकल, दुर्घटनाओं में मिलेगी त्वरित राहत
जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए धौलपुर ट्रैफिक पुलिस को नई हाईवे पेट्रोलिंग एवं रेस्क्यू व्हीकल उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने वाहन का निरीक्षण कर उसमें मौजूद आधुनिक सुविधाओं और रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।