झालरापाटन: झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल प्रत्यारोपण, दोनों कूल्हे के जोड़ों का एक साथ किया गया प्रत्यारोपण
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार दोनों कूल्हों के जोड़ों का एक साथ सफल प्रत्यारोपण किया गया है।ऑर्थोपेडिक के प्रभारी प्रोफेसर डॉ.महावीर मीणा ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि आंवली गांव निवासी राजकुमार लंबे समय से दोनों कूल्हों के जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे थे।जांचों में सामने आया कि उनके दोनों कूल्हो हो जोड़ गल गए थे,।