झालरापाटन: झालरापाटन में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा, प्रथम पारी शांतिपूर्वक संपन्न, दूसरी पारी के लिए प्रवेश शुरू
झालरापाटन में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। इसके साथ ही शुक्रवार दोपहर 1:00 से दूसरी पारी के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। झालरापाटन क्षेत्र में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार के अनुसार, पहली पारी में 1608 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।