झालरापाटन: गुर्जर मोहल्ले में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
झालरापाटन के गुर्जर मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस ने शुक्रवार सुबह11बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।मामले की जांच कार्यपालक मजिस्ट्रेट करेंगे।19 वर्षीय वर्षा गुरुवार देर शाम अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर कड़े से झूल गई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।