हज़ारीबाग: विष्णुपुरी में घर से एक डॉक्टर और उसकी दो बेटियों के शव हुए बरामद
विष्णुपुरी स्थित आवास से एक डॉक्टर और उनके दो मासूम लाडली बेटियों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ है।हजारीबाग में मृतक डॉक्टर का नाम डॉ. राजकुमार साव (40 वर्ष) और उनकी दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08 वर्ष) और अध्या कुमारी ( 05 वर्ष) है। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ। मृतक डॉक्टर का हाथ कटा हुआ और खून से सना हुआ है।