कानपुर: छावनी के गंगापुल पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक ने पुलिस पर लगाए आरोप
छावनी थाना क्षेत्र के गंगापुल पर कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस पर आरोप लगाया की कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।