दबौली स्थित भगवती मेडिकल स्टोर में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे औषधि विभाग ने छापा मारा। यहां 32 इंजेक्शन संदिग्ध मिले।औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने बताया इंजेक्शन को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लगातार यहां पर दुधारू जानवरों से जबरन दूध निकालने की लिए इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना मिल रही थी