आर्यनगर चौकी के पास एलेनगंज पार्क के अंदर आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया पार्क के अंदर आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन कर्नलगंज से भेजी गई यूनिट के द्वारा आग पर काबू पाया गया।कोई जनहानि नहीं हुई है।