कानपुर: कानपुर पुलिस की स्वाट टीम ने आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुर पुलिस की स्वार टीम ने आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपीविजय, संदीप साहू ,सौरभ मतानी ,अमित और रोहित कुमार है। पुलिस ने शुक्रवार 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सेन पश्चिम पारा से पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और लगभग 6 से 7 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।