सूरतगढ़: सिंचाई पाइप और 160 क्विंटल जौ ले जाने का आरोप, खेत मालिक ने काश्तकार पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया
सूरतगढ़ के राजियासर थाने में ठेके की जमीन से सिंचाई पाइप और जौ की फसल ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। बिरधोल निवासी संजय थोरी ने आरोप लगाया कि काश्त के लिए जमीन लेने वाले अलादिता ने 60 फव्वारे, 90 पाइप और उसके हिस्से की करीब 160 क्विंटल जौ उठा ले गया। पुलिस ने रविवार शाम बताया कि इसे लेकर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।