टिमरनी: टिमरनी विकासखंड के करताना में जन विश्वास शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ उद्यमियों से हुआ संवाद।
Timarni, Harda | Aug 21, 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत टिमरनी विकासखंड के ग्राम करताना में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लिए गए।