डुमरा: मुहर्रम जुलूस में प्रशासन की सख्ती, तय रूट से भटके कई ताजिया जुलूसों को पुलिस ने लौटाया
मुहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी रही।