जगदलपुर: सिरहासार चौक में बस्तर गोंचा पर्व के नए रथ का आकार लेने लगा है, सभी तैयारी अंतिम चरण में
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक श्रीगोंचा महापर्व की शुरूआत 29 जून देवस्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो चुका है, भगवान जगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान भगवान के दर्शन नही होंगे।