महरौनी: ग्राम छायन व कुम्हेड़ी के बीच तेज रफ्तार डंपर महुआ के पेड़ से टकराकर पलटा, चालक लगभग आधे घंटे तक डंपर में फंसा रहा
बुधवार रात्रि करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ग्राम छायन एवं कुम्हेड़ी के बीच अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकराता हुआ पलट गया। दुर्घटना के दौरान लगभग आधे घंटे तक चालक डंपर में फंसा रहा।मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा शीशे तोड़कर किसी तरह चालक को बाहर निकल गया।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में चूर था।जिसके चलते यह दुर्घटना घटित हुई है।