संतकबीरनगर पुलिस गैंगेस्टर एक्ट में दो अभियुक्तों की 8.16 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करेगी। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने इसरार अहमद की 7.60 लाख की स्विफ्ट कार और विवेक सोनकर की 56,400 रुपये की बजाज पल्सर बाइक को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की है।