चित्तौड़गढ़: यूरिया के गैर कृषि कार्यों में उपयोग पर रोक लगाने हेतु रीको एरिया सहित जिले में औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण
यूरिया के गैर कृषि कार्यों में उपयोग को रोकने हेतु विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निरीक्षकों की टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। गठित टीमों द्वारा रीको इंडस्ट्रियल एरिया चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में आकस्मिक निरीक्षण किए गए।